ओवरलोड कोयला गिरने से युवक की मौत, एक घायल
ओवरलोड कोयला गिरने से युवक की मौत, एक घायल

क्राइम एडिटर राजू यादव
शक्तिनगर/सोनभद्र। दुद्धिचुआ से कोयला लेकर जा रहे एक ओवरलोड ट्रक से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक शक्तिनगर थाना क्षेत्र के पास पहुंचा ही था कि ओवरलोड कोयला थाना परिसर के समीप लगी रेलिंग से टकरा गया। टक्कर लगने के कारण ट्रक में लदा कोयला सड़क पर गिर पड़ा।
इस दौरान मौके पर मौजूद अमित पटेल (35) निवासी राजकिशन को कोयले की चपेट में आ जाने से गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं राहुल कुमार पटेल इस घटना में घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
