हिंद खदान मज़दूर फैडरेशन (हिंद मज़दूर सभा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 19/03/2026 निगाही ऑफिसर क्लब में आयोजित हुई।

हिंद खदान मज़दूर फैडरेशन (हिंद मज़दूर सभा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिनांक 19/03/2026 निगाही ऑफिसर क्लब में आयोजित हुई।

राजू यादव क्राइम एडिटर इन चीफ

फैडरेशन के महामंत्री काम. हर भजन सिंह सिद्धू एवं फैडरेशन के समस्त गणमान्य पदाधिकारियों एवं कार्य कारिनी का गर्म जोशी के साथ, स्थानीय यूनियन के नेता एवं नेशनल कोल एंड पावर सेक्टर मेंस यूनियन संबद्ध हिंद मज़दूर सभा के महामंत्री एम पी अग्निहोत्री एवं सक्रिय कार्यकर्ता गणों के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत बन्दन एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत टीम का नेतृत्व संजीव सिंह, छट्ठू सिंह, सुरेश अग्निहोत्री, इंद्रजीत सिंह आदि पदाधिकारियों ने किया।

महत्व पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में हरभजन सिंह सिद्धू द्वारा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय एवं कोल इंडिया के श्रमिक हितों के मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सिद्धू जी द्वारा संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कभी गरम तो कभी नरम तेवर भी दिखाए गए।
अपने उद्बोधन में सिद्धू जी,कोल इंडिया के विषयों पर बोलते हुए बताया गया कि कंपनी के हितों को देखते हुए श्रमिकों के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण कराना यूनियन की प्राथमिकता है। आपने राष्ट्रीय कोयला बेतन समझौता 11 के सभी निर्णयित बिंदुओं को शत प्रतिशत लागू कराने , 30 जून को समाप्त हो रहे बर्तमान वेतन समझौता के पूर्व नई कमेटी का गठन कराने की बात कही गई। आगे अपने वक्तव्य में यह भी कहा गया कि सरकार नया लेबर कोड लाकर श्रमिकों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। आज ऐसी स्थित है कि एन सी एल में निजीकरण तेजी से बढ़ रहा है और आउट सोर्सिंग के कार्य में श्रमिकों का व्यापक शोषण हो रहा है। श्रमिकों को कानूनन लाभ नहीं मिल पा रहे है। प्रबंधन कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

फैडरेशन मीटिंग में सिद्धार्थ गौतम, शिव कुमार यादव, जावेद अख्तर, शंकर बेहरा, एम पी अग्निहोत्री, विनय सिंह, बी एन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की कार्यवाही रात 9 बजे तक चलती रही अंत में नारेबाजी के साथ मीटिंग समाप्त हुई। अगली चार महीने के अंदर रांची या धनबाद में आयोजित की जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]