प्रेस नोट
जनपद सोनभद्र
दिनांक–19.03.2026
थाना जुगैल पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा जनपद श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु निरंतर अभियान के क्रम में थाना जुगैल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 1354/20 धारा 325, 323, 504 भा.द.वि. से संबंधित वारण्टी छविन्दर तिवारी पुत्र भाष्कर राम तिवारी निवासी ग्राम नेवारी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र को दिनांक 19.03.2026 को समय करीब 09:00 बजे मुखबिर की सूचना पर चौरा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
छविन्दर तिवारी पुत्र भाष्कर राम तिवारी निवासी ग्राम नेवारी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
01 थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
02.का0 पवन कुमार यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
