कतर में इटली-US सैन्य बेस पर ड्रोन से हमला, विमान तबाह

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध लगातार गति पकड़ता जा रहा है। इटली सरकार ने रविवार को जानकारी दी कि कुवैत में मौजूद उसके अली अल सलेम एयर बेस के ऊपर ड्रोन से हमला किया गया है। इस एयरबेस पर अमेरिका और इटली दोनों के सैनिक तैनात हैं।

इस हमले में इटली की एयर फोर्ट का एक रिमोट पायलेटेड विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। हालांकि किसी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

इटली के रक्षा स्टाफ प्रमुख लूसियानों पोर्तोलानो ने सेना द्वारा जारी एक बयान में कहा कि सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा, “आज सुबह कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस को निशाना बनाया गया है। इस बेस पर अमेरिकी और इतावली सैन्य बल तैनात है। सभी सैनिक सुरक्षित हैं, एक एयरक्राफ्ट तबाह हुआ है।”

युद्ध के हालात की वजह से बेस से कम किए थे सैनिक: इटली

इटली के रक्षा स्टाफ प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए पिछले कुछ दिनों में एयरबेस पर तैनात सैनिकों की संख्या को कम कर दिया गया था। अभी जो सैनिक बेस पर मौजूद हैं, उन्हें आवश्यक मिशनों को अंजाम देने के लिए रखा गया है।

आपको बता दें, इस बेस पर इटालियन सैनिकों के साथ में अमेरिकी सैनिक भी मौजूद हैं। ईरान की तरफ से पहले ही चेतावनी दी गई थी कि वह खाड़ी क्षेत्र में मौजूद किसी भी अमेरिकी ठिकानों या सहयोगियों को नहीं छोड़ेगा।

इटली और अमेरिका दोनों ही नाटो के अहम हिस्से हैं, ऐसे में इस युद्ध में नाटो के शामिल होने की कितनी संभावना होती है, यह देखना होगा। हालांकि, इससे पहले भी ईरान की तरफ से उड़ने वाले ड्रोन तुर्किए, फ्रांस के ठिकानों को निशाना बना चुके हैं। लेकिन नाटो की तरफ से कोई गंभीर बयान जारी नहीं किया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]