एनसीएल खड़िया के CSR पहल से ग्राम पंचायतों को मिली खेल सामग्री, बच्चों में खुशी की लहर

एनसीएल खड़िया के CSR पहल से ग्राम पंचायतों को मिली खेल सामग्री, बच्चों में खुशी की लहर

क्राइम संपादक रविंद्र सिंह

शक्तिनगर/सोनभद्र। एनसीएल खड़िया द्वारा सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम एनसीएल खड़िया के महाप्रबंधक (जीएम) केडी जैन के समक्ष आयोजित किया गया, जिसमें खड़िया, कोटा और घरसड़ी क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि एवं प्रधान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए बैट, बॉल, शूज, ग्लव्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल सहित अन्य खेल सामग्रियों का वितरण किया गया। एनसीएल खड़िया की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद के प्रति जागरूक करना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर चिल्काडांड ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के भाई पन्नालाल, अंबेडकर नगर से शशांक अग्रहरि, खड़िया से युवा सपा नेता मुकेश सिंह, घरसड़ी ग्राम प्रधान पति ओम नारायण भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं एनसीएल खड़िया के CSR अधिकारी अमरेंद्र सिंह, अभय सिंह, सिविल विभाग के बंसल सिंह समेत अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बच्चों को खेल के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]