थाना जुगैल पुलिस को सफलता, कई वर्षों से फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना जुगैल पुलिस को सफलता, कई वर्षों से फरार चल रहा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश SC/ST, जनपद सोनभद्र द्वारा जारी S.T. No.-61/2015, धारा-302, 201, 394, 411 भा.दं.सं. व 3(2)(V) SC/ST अधिनियम के अंतर्गत जारी NBW (गिरफ्तारी वारंट) के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में वारंटी की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक *विन्ध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर की अनुमति के अनुपालन में दिनांक 12.03.2026 को वर्ष 2020 से फरार चल रहे वारंटी सुन्दर बरगाती पुत्र रामकिशोर निवासी खमरिया टोला चरदई, थाना चरदई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 29 वर्ष* को उसके पैतृक घर से दूर *ग्राम गोरतरा कंस्ट्रक्शन साइट, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश)* से गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

अभियुक्त का नाम व पता –
सुन्दर बरगाती पुत्र रामकिशोर, निवासी खमरिया टोला चरदई, थाना चरदई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 29 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
2. हे0 का0 शिवदास यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
3. म0 का0 अनीता, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]