थाना ओबरा पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना ओबरा पुलिस द्वारा 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा दिनांक 09.03.2026 को एक अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, व एक मोटरसाइकिल (UP64AY8602) बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
इस संबंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रमोद कुमार प्रजापति पुत्र नागेश्वर प्रजापति, निवासी–खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी
01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा,
01 अदद मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01. उ0नि0 विनोद कुमार यादव थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
02. हे0का0 नीरज राय,थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
03. का0 धर्मेन्द्र खरवार,थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
04. म0का0 पूनम खरवार,थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र
