पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत एसपी सोनभद्र द्वारा डायट परिसर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत एसपी सोनभद्र द्वारा डायट परिसर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

दिनांक 14/15.03.2026 को आयोजित होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा से संबंधित सामग्री की सुरक्षा एवं गोपनीयता सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 10.03.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सोनभद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उस कक्ष का अवलोकन किया गया जहां परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट सुरक्षित रूप से संरक्षित रखी गई हैं। इस दौरान वहां पर तैनात सुरक्षा गार्द/पुलिस बल की उपस्थिति एवं सतर्कता की जांच करते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं और उनकी निरंतर निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कक्ष के दरवाजों पर लगाए गए सीलबंद ताले, खिड़कियों पर की गई ईंट से चिनाई तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों का भी गहनता से निरीक्षण किया गया, जिससे परीक्षा से संबंधित सामग्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः परिसर में 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सुरक्षा में लगे कर्मी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]