अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ – बीना के तत्वावधान में खड़िया क्षेत्र के अंतर्गत राजकिशन कॉलोनी में (सी एच पी खड़िया के नजदीक )एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दिनांक: 08 मार्च 2026

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ – बीना के तत्वावधान में खड़िया क्षेत्र के अंतर्गत राजकिशन कॉलोनी में (सी एच पी खड़िया के नजदीक )एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खड़िया क्षेत्र में कार्यरत संविदा महिला श्रमिकों, राजकिशन कॉलोनी की महिलाओं एवं ग्रामीण बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के महामंत्री श्री मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और साहस की सराहना करते हुए सभी को महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

राजू यादव शक्तिनगर

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक श्री उदित नारायण शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वहीं सचिव श्री अमित कुमार यादव ने भी महिला श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए संगठन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष श्री राजा विजय मिंज, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार मौर्य, उप सचिव श्री पंकज कुमार, श्री धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष श्री किशन यादव तथा श्री आशीष मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के अध्यक्ष राजा विजय मिंज द्वारा* सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक “भारत माता की जय” तथा “बीएमएस अमर रहे” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ – खड़िया

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]