त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ सिटी ने किया पुलिस बल के साथ पैदल गश्त

त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सीओ सिटी ने किया पुलिस बल के साथ पैदल गश्त

जनपद सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत मधुपुर में 8 मार्च रविवार रात को सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र तथा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किये । उत्तरी त्रिमुहानी से मुख्य बाजार होते हुए दक्षिणी त्रिमुहानी तक पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही, वही आम नागरिकों ने पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास किया । सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने ईद और चैत्र रामनवमी त्योहारों की तैयारियों को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं । लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए रमजान माह व चैत्र रामनवमी के त्योहारों पर अमन व भाईचारा बनाये रखने की अपील की । उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है । किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी । गश्त में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सुकृत चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, एस आई रामाश्रय यादव, हेड कांस्टेबल भारत यादव, यशवंत, सुगन्ध, नन्हकू, सोनू, चन्दन सरोज, अखिलेश वर्मा, सोमचन्द, सुनील कुमार सहित काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]