दूधीचुआ खदान में हड़कंप: पीसी ऑपरेटर से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

दूधीचुआ खदान में हड़कंप: पीसी ऑपरेटर से मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

राजू यादव क्राइम ब्यूरो

सिंगरौली। एनसीएल के दूधीचुआ क्षेत्र में कार्यरत एक पीसी ऑपरेटर के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ऑपरेटर रमाकांत पाठक ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमाकांत पाठक पीसी नंबर-52 पर रात्रि पाली में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान कंपनी के संचालक चंद्र बाजपेई और उनके पुत्र सशांत बाजपेई कथित तौर पर स्कॉर्पियो वाहन से मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने रमाकांत पाठक को नाम लेकर बुलाया, कॉलर पकड़ लिया और अपने साथियों को डंडा लाने के लिए कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद 3-4 अन्य लोग भी उनकी ओर बढ़ने लगे, जिसके बाद पीसी ऑपरेटर ने किसी तरह खुद को छुड़ाकर अंधेरे में छिपकर अपनी जान बचाई।
घटना के बाद पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए सिंगरौली पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]