चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा
चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा

संवाददाता सद्दाम कुरेशी
चोपन/सोनभद्र। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने चोपन ब्लॉक परिसर पहुंचकर चल रही एसआईआर प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं और कार्य की प्रगति की समीक्षा की।जिला प्रभारी ने अधिकारियों से कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है, इसलिए इसमें पात्र लोगों के नाम अवश्य जोड़े जाएं। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जागरूक करें और जिन लोगों के नाम अब तक सूची में दर्ज नहीं हैं, उनका नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज की जाए।

इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित भी किया। कई लोगों ने मौके पर ही फॉर्म भरकर जमा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का मतदान अधिकार महत्वपूर्ण है और सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने में सहयोग करें। इसके पश्चात भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के आवास पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जिला प्रभारी अनिल सिंह का अंग वस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल महामंत्री विकाश चौबे, हिमांशु प्रियदर्शी, मनमोहन यादव, अरविन्द जायसवाल,राम कुमार सोनी, अचल कुमार, आलोक पाण्डेय, राज श्रीवास्तव,मुकेश पटेल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
