प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा और अहम बयान सामने आया

ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले को सौ घंटे से अधिक का समय गुजर चुका है। इस अवधि में वैश्विक राजनीति के समीकरणों में काफी बदलाव आया है। इसी जारी युद्ध के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा और अहम बयान सामने आया है।

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि भारत हमेशा से कानून के शासन, आपसी बातचीत और शांतिपूर्ण कूटनीति के मार्ग में दृढ़ विश्वास रखता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल सैन्य संघर्ष के जरिए किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। मोदी का यह अहम बयान उस वक्त आया है, जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है, जिसके चलते पूरे पश्चिम एशिया में लगातार भीषण धमाके हो रहे हैं और तनाव चरम पर है।

सैन्य टकराव से समाधान नहीं: PM

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि भारत और फिनलैंड संवाद, कूटनीति व कानून के शासन में यकीन रखते हैं। यूक्रेन हो या पश्चिम एशिया, सैन्य टकराव से हल नहीं निकलता। दोनों नेता इस बात पर पूरी तरह सहमत हैं कि आज के समय में वैश्विक संस्थाओं में तत्काल सुधार किए जाने की सख्त आवश्यकता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]