थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर वांछित बाल अपचारी अभिरक्षा में

थाना ओबरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, 24 घंटे के भीतर वांछित बाल अपचारी अभिरक्षा में
अपहृता सकुशल बरामद, विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा० न्यायालय रवाना

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-43/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस* से संबंधित वांछित एक नफर बाल अपचारी को मुखबिर खास की सूचना पर गजराज नगर डाला मोड़, थाना ओबरा क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया।

उक्त कार्यवाही के दौरान मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए बाल अपचारी को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा अपहृता को नियमानुसार बाल संरक्षण गृह भेजा गया।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उ0नि0 रामलोचन, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 राजेश भारती, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. म0का0 अर्चना, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

*जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध है।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]