थाना दुद्धी, सोनभद्र द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुए ₹18,320/- रुपये कराए गए वापस-
थाना दुद्धी, सोनभद्र द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुए ₹18,320/- रुपये कराए गए वापस-

आवेदक विनोद पुत्र निरंजन निवासी जपला, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के द्वारा यूट्यूब से नम्बर निकालकर फोन के माध्यम से सामान आर्डर करने पर ₹18,320/- रुपये आवेदक के साथ फ्राड कर लिया गया। उक्त संबंध में NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी एवं साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंकों से पत्राचार किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार होल्ड धनराशि ₹18,320/- सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
वापस कराई गई धनराशि –
₹18,320/- (अठारह हजार तीन सौ बीस रुपये)
धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्रभारी निरीक्षक – धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुद्धी, सोनभद्र
02. उ0नि0 – हरिकेश आजाद, चौकी प्रभारी कस्बा दुद्धी
03. कांस्टेबल – मन्तोष कुमार, थाना दुद्धी
04. महिला कांस्टेबल – संध्या यादव, थाना दुद्धी
साइबर जागरूकता हेतु अपील –
नोटः- किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in
पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
“जागरूक रहिये……… सुरक्षित रहिये”
