दिनांक 25 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी कार्यालय, सोनभद्र में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लेबर कोड की आपत्तियों के संबंध में ज्ञापन सौंपने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया।

दिनांक: 25.02.2026
स्थान: जिला अधिकारी कार्यालय, सोनभद्र
आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को जिला अधिकारी कार्यालय, सोनभद्र में भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लेबर कोड की आपत्तियों के संबंध में ज्ञापन सौंपने हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता श्री जिलाध्यक्ष दसाराम यादव ने किया ।

क्राइम ब्यूरो राजू यादव

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री श्री अरुण कुमार दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए बताया सरकार द्वारा बनाये गए चार लेबर कोड के दो लेबर कोड औद्योगिक सम्बन्ध कोड 2020 एवं ऑक्यूपेशनल, सेफ्टी एंड वर्किंग कंडीशन 2020 कोड में व्याप्त श्रमिक हितों की चिंताओं का अविलम्ब समाधान किया जाय । बोनस गणना की बेसिक रुपया 7000 और पात्रता सीमा रुपया 21000 में बढ़ोतरी किया जाय । ई एस आई सी की पात्रता सीमा सीलिंग 21000 से बढ़ाकर 42000 किया जाय । स्थानीय मुद्दों में खनन में कार्यरत संविदा श्रमिकों के वेतन भत्तों, वेलफेयर , सामाजिक सुरक्षा को दरकिनार किया जा रहा है साथ ही सुरक्षा नियमों में व्यापक लापरवाही कर श्रमिकों की जान जोखिम में डालकर खनन कार्य कराया जा रहा है । कुछ माह पूर्व घटित ख़ान दुर्घटना में कई श्रमिकों के जान गँवाने के बाद भी जिला खनन विभाग और ख़ान सुरक्षा निदेशालय द्वारा जाँच कर दुर्घटना की रोक थाम लगाने के बजाय खनन मालिको से साठ गाँठ कर अवैध खनन कराया जा रहा है । जिला मंत्री एल.पी. शुक्ला ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया । कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठानों, परियोजनाओं, ग्रामीण क्षेत्रों तथा आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। संबंधित प्रतिष्ठानों के सचिवों एवं अध्यक्षों ने अपने-अपने उद्बोधन में लेबर कोड के संबंध में संगठन का पक्ष एवं सुझाव विस्तार से प्रस्तुत किए।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव श्रमिक हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहा है। संगठन द्वारा लेबर कोड के अच्छे बिंदुओं का समर्थन करते हुए श्रमिक हितों के लिए अन्य चिंताजनक बिंदुओं में आवश्यक संशोधन किया जाय । ज्ञापन के माध्यम से कर्मियों के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तारपूर्वक रखा गया । अंत में संगठन द्वारा जिला अधिकारी सोनभद्र के प्रतिनिधि ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया । सभा अध्यक्ष श्री दसाराम यादव जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलतापूर्वक समाप्ति की घोषणा की।

भारतीय मजदूर संघ
जिला – सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]