थाना पिपरी द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुई ₹17,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में कराए गए वापस-
थाना पिपरी द्वारा पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुई ₹17,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में कराए गए वापस-

आवेदक राजेश कुमार यादव पुत्र शीतला प्रसाद यादव निवासी मुर्धवा, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा धोखाधड़ी कर ₹17,000/- रुपये की धनराशि फ्रॉड कर ली गई थी। जिसके संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रारूप में नोटिस की कार्यवाही पूर्ण करते हुए कुल ₹17,000/- रुपये सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराए गए।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र सहित थाना पिपरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
वापस कराई गई धनराशि –
₹17,000/- (सत्रह हजार रुपये)
धनराशि वापस कराने वाली टीम –
01. प्रभारी निरीक्षक – प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना पिपरी, सोनभद्र
02. निरीक्षक – हरेन्द्र यादव, थाना पिपरी, सोनभद्र
03. महिला आरक्षी – अर्चना, थाना पिपरी, सोनभद्र
साइबर जागरूकता हेतु अपील –
नोटः-किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in
पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”
