पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड, फोर्स की फिटनेस, अनुशासन एवं दंगा-नियंत्रण क्षमता का गहन निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड, फोर्स की फिटनेस, अनुशासन एवं दंगा-नियंत्रण क्षमता का गहन निरीक्षण-
“पुलिस अधीक्षक ने परेड में खुद एक्सरसाइज एवं शारीरिक गतिविधियों सम्बन्धी ड देकर पुलिसकर्मियों को फिटनेस और अनुशासन सिखाया

आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक-मानसिक फिटनेस और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।
*प्रमुख कार्यवाही – संक्षेप में-*
* परेड की सलामी एवं दस्तों का निरीक्षण
* पुलिसकर्मियों के लिए सामूहिक दौड़ एवं एक्सरसाइज
* गार्द रजिस्टर पेशी एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण
* बलवा/दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ड्रिल
* पीआरवी वाहनों की तकनीकी और सुरक्षा जांच
विशेष विवरण-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने न केवल परेड का निरीक्षण किया, बल्कि खुद एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का डेमो देकर पुलिसकर्मियों को सही तकनीक एवं अनुशासनिक अभ्यास समझाया। निरीक्षण के दौरान वाहन, सुरक्षा उपकरण और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच की गई। क्वार्टर गार्द द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मियों को सतर्कता, Active Policing और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर प्रशिक्षण में सुधार करने हेतु प्रेरित किया।
