यातायात पुलिस जनपद जौनपुर द्वारा ZFD (Zero Fatality District) से संबंधित सुधारात्मक कार्यों एवं अपेक्षित बिंदुओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यातायात पुलिस जनपद जौनपुर

दिनांक 19.02.2026 को यातायात पुलिस जनपद जौनपुर द्वारा ZFD (Zero Fatality District) से संबंधित सुधारात्मक कार्यों एवं अपेक्षित बिंदुओं पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, National Highways Authority of India (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) के सुधार, साइन बोर्ड एवं संकेतकों की सुदृढ़ व्यवस्था, सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, निदेशालय द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों से सभी संबंधित विभागों को अवगत कराया गया एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
