अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में सैनिक सम्मेलन आयोजित, रिक्रूट आरक्षियों की समस्याएँ सुनी गईं एवं निस्तारण हेतु निर्देशित – आगामी परीक्षाओं पर विस्तृत चर्चा
अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में सैनिक सम्मेलन आयोजित, रिक्रूट आरक्षियों की समस्याएँ सुनी गईं एवं निस्तारण हेतु निर्देशित – आगामी परीक्षाओं पर विस्तृत चर्चा

आज दिनांक 19.02.2026 को पुलिस लाइन चुर्क में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अनिल कुमार द्वारा की गई।
सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षणरत आरक्षियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यकताओं एवं व्यवस्थागत विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त अवसर पर बताया गया कि दिनांक 21.07.2025 से प्रारंभ आधारभूत प्रशिक्षण अब अंतिम चरण में है। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के उपरांत रिक्रूट आरक्षियों की इण्डोर एवं आउटडोर परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को अनुशासन, समयपालन, शारीरिक दक्षता एवं मानसिक दृढ़ता को बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अवधि पुलिस सेवा की नींव होती है और इसी अवधि में अर्जित कौशल एवं मूल्यों के आधार पर एक सक्षम, संवेदनशील एवं जिम्मेदार पुलिसकर्मी का निर्माण होता है।
साथ ही आगामी इण्डोर एवं आउटडोर परीक्षाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा प्रशिक्षुओं को पूर्ण समर्पण एवं आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।
