थाना जुगैल की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि कुल 50,000/- रुपये उसके मूल खाते में वापस कराया गया –
थाना जुगैल की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि कुल 50,000/- रुपये उसके मूल खाते में वापस कराया गया –

आवेदक अशोक कुमार साहू निवासी ग्राम बैलगाड़ी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक- 30.11.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन पे के माध्यम से 50,000/- रुपये का फ्राड कर लिया गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गई थी ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जुगैल श्री जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना जुगैल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 50,000/- रुपये को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके फ्राड खाते मे होल्ड कुल धनराशि 50,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना जुगैल की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
01. श्री जितेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष जुगैल सोनभद्र।
02. उ0नि0 उमाशंकर गिरी थाना जुगैल सोनभद्र।
03. म0का0 केशकली, साइबर हेल्प डेस्क थाना जुगैल सोनभद्र ,
साइबर हेल्प डेस्क थाना जुगैल सोनभद्र ।
साइबर जागरुकता हेतु अपीलः-
नोटः- साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।
