विवेकानंद विद्यालय, शक्ति नगर के छात्रों का एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम रिलायंस पावर परियोजना द्वारा सासन, सिंगरौली मध्यप्रदेश में निर्मित अत्यंत प्रेरणादायी एवं मनोरम महात्मा बुद्ध मंदिर एवं इको प्राकृतिक संकुल में संपन्न हुआ…..
विवेकानंद विद्यालय, शक्ति नगर के छात्रों का एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम रिलायंस पावर परियोजना द्वारा सासन, सिंगरौली मध्यप्रदेश में निर्मित अत्यंत प्रेरणादायी एवं मनोरम महात्मा बुद्ध मंदिर एवं इको प्राकृतिक संकुल में संपन्न हुआ।

क्राइम संपादक रविंद्र सिंह
छात्रों का समग्र विकास केवल कक्षा कक्ष में विभिन्न विषयों के शिक्षण से ही नहीं हो पाता है। उनके व्यक्तित्व को विकसित करने कै लिए उन्हें विभिन्न आयामों से गुजारना पड़ता है। खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न स्तर के शैक्षिक भ्रमण उनके अंतर्निहित शक्तियों के प्रकटीकरण में सहायक बनती हैं।
इसी उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए विवेकानंद विद्यालय, शक्ति नगर के छात्रों का एक शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम रिलायंस पावर परियोजना द्वारा सासन, सिंगरौली मध्यप्रदेश में निर्मित अत्यंत प्रेरणादायी एवं मनोरम महात्मा बुद्ध मंदिर एवं इको प्राकृतिक संकुल में संपन्न हुआ।
भ्रमण में छात्रों को प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु एवं महात्मा बुद्ध के जीवन के प्रेरक प्रसंग के माध्यम से अपने जीवन को विकसित करने के लिए मार्गदर्शन भी किया गया।
इस यात्रा का नियोजन एवं प्रबंधन विद्यालय के एक नवप्रवेशी आचार्य श्री सूरज पासवान जी ने अत्यंत कुशलता से किया। उनके इस प्रयत्न से यह भी सिद्ध होता है कि किसी व्यक्ति को कार्य की ज़िम्मेदारियां एवं उनके स्वतंत्र निर्वहन से कैसे कुशल कार्यकर्ता के रूप में विकसित किया जा सकता है।
संपूर्ण विद्यालय परिवार को व्यक्तित्व विकास के इस अत्यंत ही प्रभावशाली कार्यक्रम के आयोजन एवं नियोजन के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
