थाना-रॉबर्ट्सगंज की साइबर पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के ₹20,000/- कराए गए वापस-
थाना-रॉबर्ट्सगंज की साइबर पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के ₹20,000/- कराए गए वापस-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना राबर्ट्सगंज की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड से पीड़ित आवेदिका की धनराशि कराई गई वापस ।
उक्त क्रम में आवेदिका विद्या देवी निवासी वार्ड नं.-16, घवरा मोहल्ला, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 12.02.2026 को ₹25,000/- की साइबर ठगी की घटना घटित हुई थी शिकायत प्राप्त होने पर साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड हुई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा नियमानुसार नोटिस प्रेषित कर कुल ₹20,000/- रुपये सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराए गए।
प्राप्त धनराशि का विवरण –
20,000/-( दस हजार रुपये मात्र)
धनराशि वापस कराने वाली टीम-
01. श्री राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज।
02.का0 अभिषेक शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क।
03. का0 अमित बिंद, साइबर हेल्प डेस्क।
