क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

“रंगों में घुले भाईचारे के साथ मने होली”

क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में दिनांक 16.02.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना क्षेत्र के आयोजकगण, विभिन्न समुदायों के सम्भ्रान्त नागरिक, धर्मगुरु एवं थाना रॉबर्ट्सगंज के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उपस्थित जनों से संवाद स्थापित करते हुए अपील की गई कि होली पर्व को परंपरागत उत्साह, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाह, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहने एवं ऐसी सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
बैठक में जुलूस मार्गों के निर्धारण, डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार प्रयोग, निर्धारित समयावधि का पालन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अवगत कराया गया कि पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, निरंतर गश्त/पेट्रोलिंग, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की प्रभावी व्यवस्था की जाएगी।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा जनसामान्य को शांति एवं सद्भाव बनाए रखने हेतु प्रेरित करने का आश्वासन दिया गया।

जनपद पुलिस होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]