तेलगुड़वा मे अनियंत्रित बाइक सवार खाई में गिरे एक घायल, दूसरा जिला अस्पताल रेफर

तेलगुड़वा मे अनियंत्रित बाइक सवार खाई में गिरे एक घायल, दूसरा जिला अस्पताल रेफर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
हाथीनाला (सोनभद्र)- चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा एचपी पेट्रोल पंप के पास डाला की तरफ से जा रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गए जिसमें बाइक सवार युवक दो घायल हो गए एक घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा एचपी पेट्रोल पंप के पास डाला की तरफ से जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गए जिसपर सवार दो युवक हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी गांव के कोड़री टोला निवासी ओमप्रकाश खरवार , जदवीर खरवार गिर कर घायल हो गए वहीं घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शीयो ने तत्काल ऐम्बुलेंस को सूचना दिया और सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल ओमप्रकाश की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं दुसरे घायल युवक को ठीक बताया जा रहा है
जहां उपरोक्त घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई है ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]