वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का किया गया निरीक्षण-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का किया गया निरीक्षण-

आज दिनांक- 13.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई कक्ष की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव, शिकायतों के निस्तारण की प्रगति तथा आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन कर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महोदय द्वारा निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर, निर्धारित समयसीमा में एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित प्रभारियों को शीघ्र कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस-जन संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने जनसुनवाई कक्ष में स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता तथा शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण एवं मॉनिटरिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, श्री गोल्डी गुप्ता सहित जनशिकायत शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
