महाशिवरात्रि के अचूक उपाय

महाशिवरात्रि के अचूक उपाय
1. भगवान शिव को महाशिवरात्रि पर जूही के फूल चढ़ाने से घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती।
2. महादेव को हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर घर में सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है।
3. धतूरे के फूल से अगर महादेव की पूजा की जाए तो योग्य पुत्र की प्राप्ति होती है।
4. महाशिवरात्रि पर किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर रुद्राक्ष धारण करें। इससे आपकी किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी।
5. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है, ऐसा शिवपुराण में लिखा है।
6. महादेव को तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है।
7. शिवलिंग पर जौ अर्पित करने से सुख-समृद्धि मिलती है।
8. महाशिवरात्रि पर अगर शिवजी को गेहूं चढ़ाया जाए तो संतान सुख मिलता है।
9. शिवलिंग का अभिषेक शक्कर मिश्रित दूध से करने से बुद्धि तेज होती है।
10. पानी में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से रोग ठीक होते हैं।
11. शिवलिंग पर चमेली के फूल चढ़ाने से वाहन सुख मिलता है यानी नया वाहन खरीदने के योग बनते हैं।
12. शिवजी की पूजा शमी पत्तों की जाए सभी प्रकार के सांसारिक सुख मिलते हैं।
13. महादेव की पूजा में बेला के फूल चढ़ाने से सुंदर व सुशील पत्नी मिलती है।
14. शिव का अभिषेक गाय के घी से करे तो शरीर सेहतमंद बना रहता है।
15. अलसी के फूल चढ़ाने से महादेव की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है।
