ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए

ईशान किशन ने 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए। हालांकि, नामीबिया की टीम के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी का नाम लिया, जिन्होंने नामीबिया की कमर तोड़ने का काम किया।

नामीबिया को इस मैच में 93 रनों से करारी हार मिली। मैच के बाद कप्तान इरास्मस ने वरुण चक्रवर्ती का नाम लिया और कहा कि उन्होंने हमारी कमर तोड़ दी। वरुण चक्रवर्ती ने 2 ओवर किए, 7 रन दिए और 3 विकेट चटकाए।

गेरहार्ड इरास्मस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “आप जानते हैं कि यह काफी छोटा मैदान है, शायद थोड़ी ओस जमने से उस पारी के आखिरी हिस्से में स्पिनरों के लिए मुश्किल हो सकती है। हमें सच में 26 ओवर (भारत की पारी और अपने पावरप्ले) के क्रिकेट के बाद लगा कि हमारे पास मौका है और दुर्भाग्य से वरुण के उस स्पेल ने हमारी कमर तोड़ दी।”

नामीबिया की डेथ बॉलिंग अच्छी रही, जहां उन्होंने आखिरी 4 ओवरों में सिर्फ 25 रन दिए। इस पर कप्तान ने कहा, “हां, मुझे ऐसा लगता है। मुझे लगता है कि स्मित का डेथ स्पेल भी अच्छा था। हालांकि, पावरप्ले के बाद थोड़े रन लीक हो गए। मुझे लगता है कि हम अपनी टीम में इसी तरह का स्पेशलाइजेशन चाहते हैं। यह हमेशा हमारी पारी के टॉप और बॉटम एंड को इन बड़ी टीमों के साथ मुकाबला करने के लिए एक ऊंचे स्टैंडर्ड पर लाने की बात रही है।”

USA के खिलाफ अगले मैच को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शायद चेन्नई में धीमी कंडीशन हमारे लिए सही हो सकती हैं और मुझे लगता है कि अभी भी बहुत कुछ बाकी है। मुझे नहीं लगता कि हम अभी 100% पर खेल रहे हैं। इसलिए हम ऐसा होते देखना चाहेंगे। इस टूर में अभी भी। हमारी बैटिंग में बहुत फायरपावर है, लेकिन हम उस फायरपावर को

कप्तान इरास्मस ने भारतीय गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा, “मुझे लगता है पिच में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन जाहिर है इंडिया के बॉलर्स की गेंदबाजी में क्वालिटी है और यह उस बीच के समय में दिखा है। 6 से 10 ओवर ने तो हमारी कमर ही तोड़ दी।” 6 ओवर में नामीबिया ने एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए थे, लेकिन 10 ओवर के बाद स्कोर 88/4 था। इसके बाद टीम संभल नहीं पाई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]