दिल्ली मेट्रो में घुसी रशियन अंदर का नजारा देखते ही हो गई शॉक्ड

दिल्ली मेट्रो में एक रशियन मूल की लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, व्लॉगर लड़की भारतीय मेट्रो का अन्य देशों की सब-वे से तुलना करती दिख रही है. उसने मैजेंटा लाइन पर सफर करते हुए महिला कोच में ड्राइवर लेस ट्रेन देख कर शॉक्ड हो जाती है.
साथ ही उसने भारतीय मेट्रो की तुलना विदेश की फाइनेस्ट मेट्रो से करते हुए, इसे बढ़िया बताया है.
एक रशियन टूरिस्ट ने दिल्ली मेट्रो के सिर्फ़ महिलाओं वाले कोच में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. उसने बताया कि दिल्ली मेट्रो मॉस्को के सबवे से शायद बेहतर है. लड़की ड्राइवरलेस मेट्रो देखकर हैरान हो गई. उसका वीडियो वायरल हो रहा है. वह पहले तो मेट्रो को पहले डिब्बे यानी कि महिलाओं के लिए रिजर्व्ड कोच देखकर हैरान हुई, फिर वह कोच के सामने का नजारा देख कर हैरान रह गई.
उसने इस एक्सपीरियंस पर हैरानी जताई. उसने बताया कि इंडिया में मेट्रो बिना ड्राइवर के चलती है. वीडियो में वह कहती हुई दिख रही है, ‘आज हम महिलाओं वाले डिब्बे को टेस्ट कर रहे हैं. मुझे नहीं पता कैसे, लेकिन इंडिया में सबवे बिना ड्राइवर के चलता है.’ सफर के दौरान, वह थोड़ी देर के लिए एक आदमी की तरफ भी ध्यान खींचती हैं जो गलती से महिलाओं वाले कोच में घुस गया लगता है.
मॉस्को मेट्रो से बेहतर
रशियन लड़की के वी-लॉग के वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘तो, मुझे पता चला कि नई दिल्ली मेट्रो मॉस्को वाले मेट्रो से ज्यादा खराब नहीं है या शायद उससे भी बेहतर. मैं हैरान हूं.’ वीडियो को ऑनलाइन कई तरह के रिस्पॉन्स मिले. जहां कई देखने वालों ने उनके नज़रिए की तारीफ की. और मेट्रो सिस्टम की तारीफ की, वहीं दूसरों ने उन्हें दिल्ली में सफर करते समय और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते समय सावधान रहने की सलाह दी.
हजारों लोगों ने किया कमेंट
एक यूज़र ने लिखा, ‘ट्रेन के सामने के व्यू का यह POV शेयर करने के लिए धन्यवाद. बदकिस्मती से, हम मर्द असल जिंदगी में इसका अनुभव नहीं कर सकते क्योंकि इसमें महिलाओं का कोच होता है.’ एक और ने कमेंट किया, ‘बहुत से विदेशी अपने अनुभव शेयर करते हैं कि दिल्ली मेट्रो सफाई, स्पीड और काम करने के मामले में न्यूयॉर्क, लंदन और टोरंटो मेट्रो से कहीं बेहतर है.’
पहले भी वायरल हुआ वीडियो
इससे पहले, एक और विदेशी नागरिक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. उसने दिल्ली मेट्रो की तारीफ़ करते हुए कहा था कि यह लंदन अंडरग्राउंड ट्रांज़िट सिस्टम से बेहतर है. एक इंस्टाग्राम वीडियो में, रोरी पोर्टर ने दिल्ली मेट्रो की एफिशिएंसी, सफ़ाई और मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर पर हैरानी जताई, जिसे दिल्ली वालों के लिए लाइफलाइन माना जाता है.पोर्टर, दो बार भारत आ चुके हैं. उन्हों ने बताया कि उन्हें सिक्योरिटी चेक से गुज़रना पड़ा. अपना बैग एक्स-रे मशीन से गुज़ारना पड़ा, ठीक वैसे ही जैसे एयरपोर्ट पर होता है. इससे पहले कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जाए. उन्होंने टिकट के प्राइस पर भी हैरानी जताई, कहा, ‘ठीक है, आधे घंटे के सफ़र के लिए सिर्फ़ Rs 43 (0.35 पाउंड). तो बहुत, बहुत सस्ता. शायद, दुनिया की सबसे सस्ती ट्रेन या मेट्रो में से एक, जिसमें मैंने सफ़र किया है.’
