थाना घोरावल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 19/2026 से सम्बन्धित प्रकरण में अपहृता को सकुशल बरामद कर 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना घोरावल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0 19/2026 से सम्बन्धित प्रकरण में अपहृता को सकुशल बरामद कर 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 07.02.2026 को थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 19/2026 अन्तर्गत धारा 137(2), 87 बीएनएस के अन्तर्गत अभियुक्त शिवम पुत्र स्व0 रामचन्दर कोल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम बीरकलां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा विशेष निर्देश प्रदान किए गए थे।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल श्री बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.02.2026 को थाना घोरावल पुलिस द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। साथ ही मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र स्व0 रामचन्दर, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम बीरकलां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 08.02.2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
शिवम पुत्र स्व0 रामचन्दर, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम बीरकलां, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 श्री कवीन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 महेन्द्र कुमार, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विपिन कुमार, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 दिव्या त्रिपाठी, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]