डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में कक्षा 12वीं के छात्रों की विदाई संपन्न
दिनांक 7 फरवरी 2026
संवाददाता राजू यादव
डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में कक्षा 12वीं के छात्रों की विदाई संपन्न हुई गुड लक पार्टी के साथ l
डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में आज गुडलक पार्टी कक्षा 12वीं के छात्रों की विदाई के अवसर पर हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुई l सर्वप्रथम ए आर ओ / प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने अपने शिक्षक -शिक्षिकाओं तथा सीनियर छात्रों के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l
तदुपरांत प्राचार्या महोदया ने अपने आशीर्वचन में सभी के मंगल मय भविष्य की कामना करते हुए बताया कि यह कक्षा 12वीं के छात्रों की औपचारिक विदाई का कार्यक्रम है , लेकिन सभी छात्रों के लिए विद्यालय के दरवाजे सदैव खुले हुए हैं lसाथ ही साथ उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सर्वप्रथम आप एक वैज्ञानिक , डॉक्टर ,चार्टर एकाउंटेंट एवं राजनीतिज्ञ बनने से पहले एक अच्छा इंसान बनकर पूरे देश , समाज एवं परिवार की सच्ची और अच्छी सेवा कर अपनी पहचान बनाइए ,यही मेरी दुआएं हैं l
कक्षा 11वीं की छात्रा कीर्ति एवं नेहा पाण्डेय ने जहां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहीं अंकिता सोनी एवं निधि ने अपने विदाई गीत के माध्यम से विदाई की याद दिलाईl आर्यन एवं उसके साथियों ने जहां लघु नाटिका के माध्यम से पठन -पाठन की तरफ सबका ध्यान आकर्षित कराया वहीं रूद्र एवं उनके साथियों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपने प्रतिभा का परिचय दिया l
हेड बॉय आदित्य एवं हेड गर्ल स्वाति तिवारी ने जहां अपने विद्यालय के अनुभव साझा किये वहीं सीनियर छात्र आयुषी सिंह, एवं अन्य छात्रों ने भी अपने विद्यालय के अनुभव साझा किये l
कार्यक्रम के दौरान आदित्य कुमार को मास्टर ऑफ खड़िया और गीतिका विश्वकर्मा को मिस खड़िया के ख़िताब से नवाजा गया l कार्यक्रम का संचालन निशांत एवं खुशी ने सी सी ए प्रभारी श्रीमती मंजू शुक्ला के दिशा निर्देशन में संपन्न किया
कार्यक्रम मनमोहक एवं सराहनीय रहा l
संध्या एल पांडेय
ए आर ओ, यू पी ज़ोन डी / एवं प्राचार्या
डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया
