थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा पास्को एक्ट से सम्बन्धित 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा पास्को एक्ट से सम्बन्धित 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

थानाध्यक्ष मुगराबादशाहपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस टीम उ0नि0 श्री विद्यासागर मय हमराह के सुरागरसी पतारसी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 15/26 धारा 137(2)/64(1) बी0एन0एस0 व ¾ पाक्सो एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर से सम्बंधित 01 अभियुक्त निखिल कुमार गौड़ पुत्र जगवीर गौड़ निवासी ग्राम दरमौली थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज हाल पता-गुरू की नगरी मंडी गोविन्दगढ़ थाना गोविन्दगढ़ जनपद फतेहगढ़ साहब , पंजाब ,147301 को रोडवेज बस अड्डा मुगराबादशाहपुर के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-
1.निखिल कुमार गौड़ पुत्र जगवीर गौड़ निवासी ग्राम दरमौली थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज हाल पता गुरू की नगरी मंडी गोविन्दगढ़ थाना गोविन्दगढ़ जनपद फतेहगढ़ साहब , पंजाब ,147301 ।

पुछताछ का विवरण-
गिरफ्तार शुदा अभि0गण निखिल कुमार गौड़ पुत्र जगवीर गौड़ निवासी ग्राम दरमौली थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज हाल पता गुरू की नगरी मंडी गोविन्दगढ़ थाना गोविन्दगढ़ जनपद फतेहगढ़ साहब , पंजाब ,147301 से पूछने पर बता रहा है कि साहब मेरी पीड़िता से इन्स्ट्राग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई और बातचीत होने लगी हम दोनो में प्यार हो गया और हम दोनो शादी करना चाहते थे दिनांक 08.01.2026 को पीड़िता ने मुझे प्रयागराज बुलाया जहाँ पर मैं आया और पीड़िता को साथ लेकर गोरखपुर गया जहाँ हम दोनो ने शादी कर लिए और फिर पंजाब चले गये और पति पत्नी की तरह रहने लगे जब पीड़िता को पता चला कि उसके घर वाले मुकदमा लिखा दिये है तो वह अपने घर वापस चली आयी मैं भी उसके पीछे आ गया कि आप लोगो ने पकड लिया विस्तृत पूछताछ करने पर जुर्म से इन्कार करते हुए अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता के माध्यम से मा0 न्यायालय में देना बता रहा है।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 15/26 धारा 137(2)/64(1) बी0एन0एस0 व ¾ पाक्सो एक्ट थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

गिरफ्तारी टीम-
1.उ0नि0 श्री विद्यासागर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2.का0 राहुल यादव थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर ।
3.का0 धीरज मौर्या थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]