थाना पिपरी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई–
थाना पिपरी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई–

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
उक्त क्रम में थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0– 243/26 धारा 376, 380, 506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त रवि पांडे पुत्र राजेन्द्र पांडे निवासी ग्राम महुअरी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत धारा 82 दण्ड प्रक्रिया संहिता के नोटिस की छायाप्रति को दिनांक 04.02.2026 को अभियुक्त के निवास स्थान ग्राम महुअरी थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र पर समक्ष गवाहान चस्पा किया गया तथा नियमानुसार मुनादी (उद्घोषणा) की कार्यवाही की गई।
अभियोग/धाराओं का विवरण –
धारा 376 भा0द0वि0 – महिला के साथ दुष्कर्म से सम्बन्धित अपराध।
धारा 380 भा0द0वि0 – घर में चोरी करने से सम्बन्धित अपराध।
धारा 506 भा0द0वि0 – आपराधिक धमकी देने से सम्बन्धित अपराध।
अभियुक्त द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा धारा 82 के अंतर्गत उद्घोषणा जारी की गई, जिसके अनुपालन में उक्त कार्यवाही की गई है।*
कार्यवाही करने वाला पुलिस टीम का विवरण –
उ0नि0 श्री संजय सिंह चौकी प्रभारी रेणुकूट थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र मय पुलिस बल।
