सऊदी अरब पहुंचे भारत के NSA अजीत डोभाल ने समकक्ष के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सहयोग पर की चर्चा

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और उनके सऊदी समकक्ष, मूसाएद बिन मोहम्मद अल-ऐबन ने बुधवार को द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और साझा हित के अन्य मुद्दों पर चर्चा की।रियाद में भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, ‘NSA अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री, कैबिनेट सदस्य और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मुसैद बिन मोहम्मद अल-ऐबन के साथ एक अच्छी मीटिंग की। बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।’

मंगलवार को एक ऑफिशियल दौरे पर रियाद पहुंचे और एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय में पॉलिटिकल अफेयर्स के उप मंत्री सऊद अल-साती ने किया। यह सब दोनों देशों के बीच चल रही सुरक्षा सहयोग बातचीत के बीच हुआ है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]