अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा त्यौहार शब-ए-बारात के दृष्टिगत थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया
दिनांक 02-02-2026 जनपद सिद्धार्थनगर
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा त्यौहार शब-ए-बारात के दृष्टिगत थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ के कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आगामी त्यौहार शब-ए-बारात के दृष्टिगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आज दिनांक 02.02.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ कस्बा

शोहरतगढ़ में थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ पैदल गस्त/फ्लैग मार्च किया गया तथा आम जनमानस मे सुरक्षा का एहसास कराया गया । पैदल गश्त करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों, संभ्रांत व्यक्तियों व आमजन से संवाद स्थापित कर जुलूस के जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया गया तथा उचित दिशा निर्देश भी दिए गए सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा आमजन से वार्ता कर आगामी त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी ।
