थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि कुल 15,000/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-
थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा आवदेक की फ्राड हुई धनराशि कुल 15,000/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-

सादर अवगत कराना है कि आवेदक आशीष भट्टाचार्य जी निवासी कोटा बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 03.06.2024 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई के माध्यम से कुल 15,000/- रुपये की ठगी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर *श्री कमल नयन दूबे* के कुशल नेतृत्व मे थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई *कुल धनराशि 15,000/- रुपये* को सम्बन्धित खाते में होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 15,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदक द्वारा थाना शक्तिनगर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
धनराशि वापस कराने वाली टीमः-
01.श्री कमलनयन दूबे, थानाध्यक्ष थाना शक्तिनगर सोनभद्र
02.का0 आदित्य कुमार यादव साइबर हेल्प डेस्क थाना शक्तिनगर सोनभद्र
03.का0 करन कुमार थाना शक्तिनगर सोनभद्र
04.का0 संजय सरोज साइबर हेल्प डेस्क थाना शक्तिनगर सोनभद्र।
साइबर जागरुकता हेतु अपीलः-
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर/ नेट बैंकिंग की जानकारी/ पासवर्ड/ OTP शेयर न करें ।
अनजान क्यूआर कोड स्केन/लिंक पर क्लिक नहीं करें ।
नोटः- साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*
