केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में देशभक्ति के रंगों से रंगा गणतंत्र दिवस समारोह
केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी शक्तिनगर में देशभक्ति के रंगों से रंगा गणतंत्र दिवस समारोह

क्राइम संपादक रविंद्र सिंह
शक्तिनगर, सोनभद्र, 26 जनवरी
केंद्रीय विद्यालय एन.टी.पी.सी. शक्तिनगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के कार्यालय सहायक एवं मुख्यातिथि श्री सुरेन्द्र नाथ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों में देशभक्ति युक्त झंडा गीत, समूह नृत्य, प्रेरक भाषण शामिल रहे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के मूल्यों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं देश की एकता और अखंडता का सशक्त संदेश दिया।
मुख्यातिथि महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने, अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने तथा एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती प्रीति शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता, न्याय एवं बंधुत्व जैसे मूल मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। हमें स्वहित की अपेक्षा राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखना चाहिए।
समारोह का समापन विद्यालय शिक्षक श्री राजेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, अभिभावकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं स्मरणीय बनाया।
