थाना अनपरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, 1.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
थाना अनपरा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, 1.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 23.01.2026 को समय करीब 09:28 बजे मुखबिर खास की सूचना पर एक नफर अभियुक्ता लिलावती देवी जगरनाथ निवासी – वार्ड नं0 02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 48 वर्ष के कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 12/2026 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण :
लिलावती देवी पत्नी जगरनाथ निवासी – वार्ड नं0 02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र – करीब 48 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
1. उ0नि0 अशोक सिंह – थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 सच्चिदानन्द दास – थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. का0 अजीत यादव – थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
4. का0 शशिभूषण यादव – थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
5. म0का0 माला – थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
