प्रदर्शनकारियों को ‘मदद भेजने’ का लॉलीपॉप देकर ट्रंप ने बैकडोर से खामेनेई के साथ समझौता कर लिया

प्रदर्शनकारियों को ‘मदद भेजने’ का लॉलीपॉप देकर ट्रंप ने बैकडोर से खामेनेई के साथ समझौता कर लिया है. बाताया जा रहा है कि उन्होंने तेहरान फोन लगाया था और रात करीब 1 बजे ऐलान कर दिया वो ईरान पर अटैक नहीं करेंगे.

हालांकि, ट्रंप ने इस डील के लिए शर्त रखी जिसे ईरान ने सूरत निकलते ही पूरा भी कर दिया. इस कॉल का खुलासा ईरान के राजदूत अमीरी मोघदाम ने किया है. उन्होंने फोन कॉल पर हुई सारी बातचीत भी डीटेल में बताई है. उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठाया है कि ट्रंप अटैक करते-करते अचानक पीछे कैसे हट गए?

ट्रंप ने क्या भेजा मैसेज?

पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदाम ने ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे टेंशन के बीच बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रात के करीब 1 बजे ईरान को संदेश भिजवाया था कि ‘हम ईरान पर हमला नहीं करना चाहते हैं’. अमेरिका ने ईरान को हालात कंट्रोल में करने और संयम बरतने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी हितों को निशाना ना बनाया जाए.

ट्रंप ने इस मैसेज में खामेनेई की उस सजा को कैंसिल करने की शर्त रखी, जिसमें प्रदर्शनकारियों को फांसी होनी थी. इसके बाद ट्रंप का मैसेज सभी अधिकारियों को सर्कुलेट कर दिया गया, जो पाकिस्तान में ईरानी दूत तक भी पहुंचा. इसके बाद ईरान की तरफ से सुबह होते ही ऐलान शुरू हो गए थे कि प्रदर्शनकारियों की फांसी रोक दी गई है.

इस बीच मानवाधिकार संगठनों ने चौंकाने वाला दावा किया है, जिसके मुताबिक ईरान में मौत का आंकड़ा बढ़ चुका है और अब तक 3,428 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा ईरान में इंटरनेट बंद हुए 1 हफ्ता बीत चुका है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]