भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप की दमदार शुरुआत की

भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप की दमदार शुरुआत की। टीम ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हरा दिया। किसी भी टीम के लिए बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना काफी अहम होता है।
अब भारत की कोशिश अपने इस विजयी क्रम को जारी रखने की होगी और अगले मैच में उसका सामना बांग्लादेश से है। इस मैच में नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी।
भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय संबंध अच्छे नहीं है। बीसीसीआई ने बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल-2026 से बाहर कर दिया था और इसके बाद बांग्लादेश भड़का हुआ है। ऐसे में इस मुकाबले की अहमियत और बढ़ गई है। टीम इंडिया इसमें हार बर्दाश्त नहीं कर सकती। बांग्लादेश में भारत और भारतीय टीम के लिए गुस्सा है। वहीं जीत के लिए जरूरी है कि वैभव अपना तूफानी रंग दिखाएं।
भारत और बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच?
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच 17 जनवरी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच?
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच बुलवायो को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच?
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मैच भारतीय समयानुसार दिन में एक बजे शुरू होगा। वहीं मुकाबले का टॉस 12:30 बजे होगा।
किस चैनल पर देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलिकास्ट?
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
किस एप पर देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
