भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को छह विकेट से हरा दिया

भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को छह विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज हेनिल पटेल। पटेल ने पांच विकेट लेकर अमेरिकी टीम को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया।

अमेरिकी टीम 107 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत ने चार विकेट खोकर 99 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश आई और भारत ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत ये मैच अपने नाम कर लिया।

हेनिल गुजरात के जुजबा गांव से आते हैं। इस गांव की कुल जनसंख्या 3240 लोगों की है। हेनिल ने जब वर्ल्ड कर में अपना कहर बरपाया तो पूरा गांव एक साथ आ गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह वर्ल्ड कप के लिए जा रहे थे तब लगभग पूरा गांव हेनिल के घर पर आ गया था।

लगातार बज रहा था फोन

घर से निकलकर जब हेनिल वर्ल्ड कप में चमके तो उनके पिता और घर वालों का फोन बजना बंद नहीं हुआ। उनके पिता दिलीप ने एक शख्स से फोन पर कहा, “बाद में बात कर सकते हैं भाई?” रिपोर्ट के मुताबिक वह आने वाले फोन कॉल से परेशान हो गए थे। जब टीम इंडिया ने जीत हासि की तो उनकी खुश की ठिकाना नहीं रहा। वह उस तरह से खुश नजर आ रहे थे जिस तरह त्योहार के दिन कोई खुश नजर आता है।

हेनिल को क्रिकेट अपने पिता से मिला है। पिता के क्रिकेट प्रेम ने ही हेनिल को क्रिकेटर बनाया और इसका असर भी दिखता है। दिलीप कहते हैं कि उनके कोई वीआईपी केनक्शंस नहीं थे और न ही वो जानते थे कि चीजें कैसे काम करती हैं। उन्होंने कहा, “मेरे कोई वीआईपी कनेक्शंस नहीं थे और न ही मैं जानता था कि चीजें कैसे काम करती हैं। मैंने अपने बेटे से कहा कि सिर्फ मेहनत करो और उसने यही किया। वह खेल को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है”

डेल स्टेन को करते हैं पसंद

हेनिल साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को काफी पसंद करते हैं। वह उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। गुजरात क्रिकेट संघ द्वारा ट्रायल्स में हेनिल ने हिस्सा लिया था और यहीं से उनका करियर आगे बढ़ता चला गया। गुजरात के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर जयेश माल्का ने हेनिल को पहली बार वहीं देखा था और देखकर काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने कहा, “मैं उनकी शारीरिक बनावट को देखकर काफी प्रभावित हुआ था। 15 साल के लिहाज से वह काफी मजबूत लग रहे थे। वह ऊर्जावान थे और उनका एक्शन काफी शानदार था।”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]