निर्माण पोखरा खुदाई एवं सौंदर्य करण

संवाददाता राजू यादव क्राइम न्यूज़ जिला सोनभद्र
निर्माण पोखरा खुदाई एवं सौंदर्य करण।

वार्ड 36 ग्राम जुवाड़ी बस्ती में एक भी जलाशय पोखरा नहीं था। ग्राम वासियों के साथ बहु प्रतीक्षित मांग आवश्यकता एवं जन भावनाओं को देखते हुए नवनिर्माण पोखरा खुदाई का कार्य पार्षद मद से नगर निगम पालिका सिंगरौली के माध्यम से बीते माह कराया गया था। किंतु सौंदर्य करण कार्य नहीं किया गया था। ऐसी स्थिति में नगर निगम पालिका सिंगरौली से एनओसी जारी कराकर एनटीपीसी विंध्यानगर सीएसआर विभाग में पार्षद प्रेमसागर मिश्रा के द्वारा पत्राचार कर नवनिर्माण पोखरा तालाब का काया क्लप सौंदर्य

करण(Beautification) के लिए मांग पत्र सौंपा गया था जिस पर बीते दिवस एनटीपीसी विंध्यानगर प्रबंधक अधिकारियों एवं ग्राम वासियों के साथ संयुक्त रूप से उक्त पोखरा तालाब का मौका निरीक्षण जाकर कराया गया। एनटीपीसी विंध्यानगर के द्वारा टेंडर प्रक्रिया के लिए प्रस्तावित कराया गया। जो की राशि रुपए,81,10,141,88, स्वीकृत करते हुए एनटीपीसी विंध्यानगर द्वारा टेंडर जारी किया गया। आने वाले दिनों में जल्द ही टेंडर प्रक्रिया उपरांत पोखरा तालाब का सौंदर्यीकरण कायाकल्प का कार्य प्रारंभ होगा। इस कार्य के लिए एनटीपीसी विंध्यानगर प्रबंधक को पार्षद प्रेम सागर मिश्रा जी द्वारा आभार प्रकट किये एवं धन्यवाद किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]