साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदकों को ₹2,54,234.46/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई
साइबर क्राइम पुलिस थाना, जनपद सोनभद्र द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदकों को ₹2,54,234.46/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में तथा थाना प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदकों को उनकी धनराशि वापस कराई गई।
साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र पर पंजीकृत निम्न प्रकरणों—
01. आवेदिका अनिता देवी, पत्नी जितेन्द्र कुमार सिंह, निवासी ककरी कॉलोनी, थाना अनपरा
02. धीरेन्द्र कुमार, पुत्र श्रीकान्त, निवासी सहोदरा, थाना सदर कोतवाली, जनपद बलिया (हाल पता: दुशान कैम्प, सेक्टर-9, ओबरा, थाना ओबरा)
03. मु0अ0सं0-04/2025
04. मु0अ0सं0-10/2025
में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए, संबंधित बैंकों से पत्राचार, NCRP पोर्टल से आवश्यक जानकारियाँ संकलित कर तथा मा० न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त कर, कुल ₹2,54,234.46/- (दो लाख चौवन हजार दो सौ चौंतीस रुपये छियालीस पैसे) की धनराशि आवेदकों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदकों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, क्षेत्राधिकारी महोदय एवं साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
वापस कराई गई कुल धनराशि
₹2,54,234.46/-
कार्यवाही करने वाली साइबर टीम का विवरण-
01. हे०मु० संजय वर्मा – साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
02. क०आ० विकास मौर्य – साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
03. का० अखिलेश कुमार यादव – साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
04. का० हृदेश यादव – साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
05. म०का० शारदा – साइबर क्राइम पुलिस थाना, सोनभद्र।
