भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, खड़िया क्षेत्र ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड खड़िया प्रबंधन द्वारा रविवार/साप्ताहिक अवकाश (Rest Day) के दिन कराए गए कार्य को सिंगल पेमेंट मानने की नीति का कड़ा विरोध किया
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, खड़िया क्षेत्र ने नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड खड़िया प्रबंधन द्वारा रविवार/साप्ताहिक अवकाश (Rest Day) के दिन कराए गए कार्य को सिंगल पेमेंट मानने की नीति का कड़ा विरोध किया है।

संवाददाता राजू यादव सिंगरौली
संघ का कहना है कि **रविवार वैधानिक साप्ताहिक अवकाश है** तथा इस दिन कराया गया कोई भी कार्य स्वतः **ओवरटाइम/डबल पेमेंट** के अंतर्गत आता है। सप्ताह के किसी अन्य दिन दिया गया रेस्ट, रविवार को किए गए कार्य के डबल पेमेंट के अधिकार को समाप्त नहीं कर सकता। यह नीति **NCWA के स्पष्ट प्रावधानों एवं श्रम कानूनों का उल्लंघन** है।
संघ ने मांग की है कि उक्त अवैधानिक व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर **रविवार/रेस्ट डे के दिन कराए गए समस्त कार्यों का भुगतान NCWA के अनुसार डबल पेमेंट** में सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा संघ को विवश होकर **आंदोलनात्मक कार्रवाई** करनी पड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ
खड़िया क्षेत्र
