प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दी. पीएम ने लिखा, अपने दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करके खुशी हुई. उन्हें और इजराइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं.

आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

इससे पहले बीते साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फोन किया था. इस दौरानदोनों नेताओं ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत की थी. इस बाचतीच में भी दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी दोहराई थी. दो टूक कहा था कि आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

गाजा पीस प्लान को जल्द लागू करने पर जोर

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की थी. पीएम मोदी ने कहा था, भारत इस क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों का समर्थन करता है. पीएम मोदी ने गाजा पीस प्लान को जल्द लागू करने की जरूरत पर भी जोर दिया था. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से संपर्क बनाए रखने का वादा भी किया था.

दोनों नेताओं की लगातार बातचीत के मायने

बता दें कि दोनों नेताओं की लगातार बातचीतदोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद को बढ़ाने का बड़ा संकेत है. भारत-इजराइल महज रक्षा या सुरक्षा में ही नहीं बल्कि विदेश नीति और क्षेत्रीय शांति में भी मिलकर काम कर रहे हैं. मोदी-नेतन्याहू की ये बातचीत नई नहीं है. इससे पहले भी दोनों नेता कई बार फोन पर बात कर चुके हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]