थाना दुद्धी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी-

थाना दुद्धी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी-

अवगत कराना है कि दिनांक 01.01.2026 को थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0–01/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत निम्न अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया थ

महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम घिवही, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

अखिलेश कुमार यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी कुदल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

सूरज कुमार पुत्र उदय चन्द्रवंशी निवासी घिवही, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र

आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मुड़ी समेरा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र

उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा दिये गये विशेष निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अथक प्रयास किए गए।

इसी क्रम में आज दिनांक 05.01.2026 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा वांछित ईनामिया अभियुक्त महेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक/समय : 05.01.2026, समय लगभग 08:23 बजे स्थान : ग्राम जाबर स्थित कनहर पुल के पास, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
महेन्द्र कुमार यादव पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम घिवही, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0–81/2025, धारा 3/5(ए)/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 कुँवर सिंह, थाना दुद्धी
हे0का0 महताब अहमद, थाना दुद्धी
हे0का0 सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी
हे0का0 मो0 खालिद खाँ, थाना दुद्धी

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]