अल्लू अर्जुन फैंस की भीड़ में फंसे, बचाने के लिए पत्नी स्नेहा रेड्डी को पकड़ा, की रास्ते देने-पीछे हटने की अपील

बीते कुछ दिनों से कई एक्ट्रेसेज को फैंस की भीड़ ने थोड़ा परेशान कर दिया. पिछले महीने एक्ट्रेस निधि अग्रवाल फैंस के बीच घिर गई थीं. उनके साथ धक्का मुक्की हुई. फिर सामंथा के साथ भी कुछ इसी तरह की घटना हुई. अब अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी शनिवार को फैंस की भीड़ ने घेर लिया.
भीड़ को देख अल्लू ने पत्नी स्नेहा को पकड़े रखा. अल्लू और स्नेहा हैदराबाद के हाईटेक सिटी स्थित कैफे नीलोफर में पहुंचे थे. तभी फैंस ने कैफे में उन्हें घेर लिया. कैफे से बाहर निकलने के बाद कपल भीड़ और ज्यादा बढ़ गई.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन स्नेहा को अपने पकड़े रखते हैं, जबकि लोग उनके साथ सेल्फी और वीडियो लेने के लिए भीड़ लगाते हैं. सुरक्षा गार्ड्स मौजूद होने के बावजूद भीड़ लगातार बढ़ती गई. अल्लू अर्जुन फैंस से विनम्रता से पीछे हटने की गुजारिश करते नजर आए, ताकि स्नेहा सुरक्षित चल सकें. कैफे के स्टाफ ने भी कपल की मदद की और दरवाजे खुले रखे, जिससे वे बाहर निकल सकें.
बाहर भी भीड़ कम नहीं हुई. फैंस उनकी कार तक पीछा करते रहे, फोटो खींचने की कोशिश करते रहे. अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर लोगों से रास्ता देने की अपील की, ताकि उनकी पत्नी कार में बैठ सकें. जब स्नेहा सुरक्षित कार में बैठ गईं, तब अल्लू अर्जुन ने फैंस को हाथ हिलाकर अलविदा कहा और वहां से निकल गए.इससे पहले, अल्लू अर्जुन ने कोकापेट, हैदराबाद में अल्लू सिनेमा के सॉफ्ट ओपनिंग में हिस्सा लिया था. इस मौके पर वे अपने बेटे अयान के साथ पोज देते भी नजर आए. यह थिएटर डॉल्बी सिनेमा फॉर्मेट को सपोर्ट करता है और उम्मीद है कि इसका ऑफिशियल ओपनिंग संक्रांति के आसपास होगी.
अल्लू सिनेमा को बताया आइकॉनिक स्पॉट
अल्लू सिनेमा लॉन्च के मौके पर मौजूद प्रोड्यूसर एसकेएन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अल्लू सिनेमा के टेक चेक का हिस्सा बनकर खुश हूं. यह हैदराबाद का अगला आइकॉनिक स्पॉट बनने जा रहा है. शानदार पिक्चर क्वालिटी और साउंड टॉप क्लास है. जानकर खुशी हुई कि यह एशिया का नंबर 1 और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डॉल्बी सिनेमा है. ‘राजासाब’, ‘पुष्पा’, ‘रामायणम्’ और वाराणसी एफ1 का ट्रेलर देखें. जबरदस्त अनुभव. हैदराबाद तैयार हो जाइए शानदार विजुअल एक्सपीरियंस के लिए.”
थिएटर में अल्लू अर्जुन के दादा-पिता और चाचा की तस्वीरें
थिएटर के अंदर एक म्यूरल में अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामालिंगैया, पिता अल्लू अरविंद और चाचा चिरंजीवी की तस्वीरें भी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन आखिरी बार ‘पुष्पा 2’ में नजर आए थे और फिलहाल वे एटली और दीपिका पादुकोण के साथ एक साइंस फिक्शन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.
