रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा विभिन्न तकनीकि का प्रयोग करके साइबर अपराध से निपटने के संबंध मे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा

दिनांक 03.01.2026 जनपद सिद्धार्थनगर ।

रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा विभिन्न तकनीकि का प्रयोग करके साइबर अपराध से निपटने के संबंध मे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा।

आज दिनांक 03.01.2026 को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइबर अपराध व विभिन्न तकनीकी का प्रयोग करके साइबर अपराध से निपटने के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों की जाँच और रोकथाम के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और कौशल प्रदान किया गया। इस दौरान विभिन्न कर्मियो द्वारा साइबर अपराध के सम्बन्ध मे विभिन्न बिन्दुओ पर तैयार किये गये प्रजेंटेशन का प्रदर्शन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस करना है, जिससे वे अपराध नियंत्रण और जाँच में और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें। उक्त कार्यशाला में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न थानो के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, साइबर सेल, जनपद के थानो/शाखाओं में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]