ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनीं धुरंधर, जवान के बाद पुष्पा 2 का टूटेगा रिकॉर्ड!

रणवीर सिंह की धुरंधर 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं चार हफ्तों में ही फिल्म ने 1000 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया. जबकि 29वें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है.

वहीं भारत में फिल्म ने 784.50 करोड़ की कमाई जहां हासिल कर ली है तो वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1200 करोड़ की तरफ बढ़ चुका है. इसके चलते शाहरुख खान की जवान भी कमाई के मामले में धुरंधर से पीछे हो गई है. लेकिन पुष्पा 2 को पछाड़ने के लिए धुरंधर को कितनी कमाई करनी होगी आइए आपको बताते हैं.

धुरंधर ने 29वें दिन की इतनी कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर ने 29वें दिन 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 747.75 करोड़ हुआ है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 897.25 करोड़ तक पहुंचा है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1162.25 करोड़ हो गया है, जिसके चलते फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का खिताब हासिल कर चुकी है और शाहरुख खान की जवान, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 1,148.32 करोड़ था उसे धुरंधर पीछे छोड़ चुकी है.

धुरंधर के मेकर्स यानी जियो स्टूडियोज के मुताबिक, 29वें दिन 9.70 करोड़ की कमाई हासिल की. इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 794.20 करोड़ हो गया है. भारत में पहले हफ्ते धुरंधर ने 218 करोड़, दूसरे हफ्ते 261.5 करोड़, तीसरे हफ्ते 189.3 करोड़ और चौथे हफ्ते 115.70 करोड़ की कमाई हासिल की थी. वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, धुरंधर पहली हिंदी फिल्म है, जिसने चौथे हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]