सोनभद्र: चैना टोला रेलवे ट्रैक पर महिला का कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र: चैना टोला रेलवे ट्रैक पर महिला का कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला सोनभद्र- चोपन थाना क्षेत्र के चैना टोला रेलवे पुल के पास गुरूवार के माध्य रात्रि को पास के गांव की महिला का रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को चोपन थाना क्षेत्र के पनारी गांव के चैना टोला निवासी उम्र लगभग 26 वर्ष कलपती देवी पत्नी जयसवार चेरो किसी कार्य पास के रेलवे ट्रैक पर गई हुई थी जो किसी कारणवश अज्ञात ट्रेन के चपेट में आ गई और रेलवे पटरी पर गिर मौत हो गई
इस संबंध में रेलवे चोपन थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि उपरोक्त की सूचना रेलवे पुलिस को लगभग लोको पायलट द्वारा दी गई वहीं सूचना मिलते ही बीट के स्टाफ को मौके पर भेजा गया जहां कैंपिंग स्टाफ आरक्षी दिलीप कुमार ज्ञान प्रकाश आर्य शिव प्रसाद गुप्ता ने पहुंच कर जांच करते हुए चोपन थाना के पुलिस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पहुंची चोपन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया दिया गया
इस संबंध में मृतक के पति जयसवार ने बताया कि हम काम करने गए थे और जब हम घर पहुंचे तो 5 वर्ष ज्योति 4 वर्ष सोनम 8 माह सहित तीनों लडकीयां सो रही थी तो हम सोचे की पास में किसी कार्य वश कहीं गई होगी और हम खाना खाकर सो गए रात में काफी देर होने के नहीं आई तो हम खोज बीच करने लगे तो पता चला कि रात में किसी ट्रेन के चपेट आ गई है और उसका मृत्यु हो गई वहीं तहरीर लेकर हम चोपन थाना जा रहा हूं!
